Menu
blogid : 4721 postid : 603689

एक खास उपाय जिसे करना ना भूले गणेशजी की आरती के बाद

Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
  • 190 Posts
  • 264 Comments
Ganesh Visarjan 2013
जीवन में कई मौकों पर कभी शरीर की परेशानियां तो कभी मानसिक चिंताएं या फिर पैसों की तंगी इंसान को बेचैन करती है। इन परेशानियों का संबंध व्यावहारिक जीवन से होता है।यही वजह है कि इनसे पीछा छुड़ाने के लिए धार्मिक उपायों में भगवान गणेश का सबसे पहले ध्यान किया जाता है। क्योंकि श्रीगणेश चिंताओं को दूर करने वाले देवता भी माने जाते हैं। इसलिए वे ‘चिंतामण’ या ‘चिंताहरण’ नाम से भी पूजे जाते हैं।

Ganesh Visarjan 2013
शास्त्रों में परेशानी और चिंताओं पर विराम लगाने वाला 1 उपाय गणेशजी की आरती के बाद करने का महत्व बताया गया है। जानिए अगली स्लाइड्स पर –

आप भी तरह-तरह की चिंताओं से छुटकारा पाने के लिए अपनी कामनाओं को भगवान गणेश तक अधिक भक्ति भाव से पहुंचा सकते हैं। इसके लिए यहां बताई जा रही है भगवान गणेश की ऐसी मंत्र प्रार्थना, जिसमें छुपी आस्था से आप इसके बोलने मात्र से वह आत्मविश्वास महसूस करेंगे, जो आपकी चिंताओं को दूर करने में बहुत मदद करेगा। भगवान गणेश से मनोरथ पूरे के लिए यह प्रार्थना गणेश आरती के तुरंत बाद करें। अगली स्लाइड पर क्लिक कर जानिए यह विशेष मंत्र प्रार्थना-

विघ्रेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय।
लम्बोदराय सकलाय जगद्विताय।।
नागाननाय श्रुति यज्ञ विभुषिताय।
गौरी सुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।
भक्तार्तिनाशन पराय गणेश्वराय।
सर्वेश्वराय शुभदाय सुरेश्वराय।
विद्याधराय विकटाय च वामनाय।
भक्त प्रसन्न वरदाय नमो नमस्ते।।

गणेश आराधना करें अपनी राशि अनुसार…


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh