Menu
blogid : 4721 postid : 390

इस होली पर अपनाएं कुछ चमत्कारी उपाय

Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
  • 190 Posts
  • 264 Comments

Holi Festival 2013

वर्ष में जो दिन तांत्रिक क्रिया के लिए एवं सिद्धि अर्जन के लिए सबसे उपयुक्त माने गए है। उनमें एक दिन होली का भी है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है। इस बार होलिका दहन मंगलवार (26 मार्च) को हो रहा है।
तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर इस दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाया जाए तो साधक की किस्मत चमक जाती है। हनुमानजी को चोला चढ़ाते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ये खास बातें जानने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें-


–         हनुमानजी को चोला होली की रात को चढ़ाना चाहिए। सबसे पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा।


–         चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।



–         चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें।


–         अब एक साबूत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को इसका भोग लगाएं।



–         भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।

मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।


–         अब हनुमानजी को चढ़ाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें। आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।


Tags: Holi Festival, Holi Festival 2013, holika Dahan, Holika Dahan 2013, Holika Dahan Puja, Holika Dahan Puja Vidhi, Holika Dahan Muhurat, होली, होली दहन, होलिका दहन, होलिका , होलिका दहन पूजा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh