Menu
blogid : 4721 postid : 330

चाणक्य नीति: काफी स्त्रियों में होती हैं ये 6 बुराइयां

Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
  • 190 Posts
  • 264 Comments

त्रियों के संबंध में ऐसा माना जाता है कि स्वयं भगवान भी यह नहीं समझ सकते कि किसी स्त्री के मन में क्या चल रहा है। कुछ बातें ऐसी हैं जो अधिकतर स्त्रियों के स्वभाव में शामिल होती हैं। ये बातें कौन-कौन सी हैं इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि-

अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता।

अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा:।।

इस श्लोक में आचार्य ने कहा है कि अधिकांश स्त्रियां बात-बात पर झूठ बोलती हैं। झूठ बोलने के स्वभाव के कारण स्त्रियां कई बार मुसीबत में भी फंस जाती हैं।


आचार्य कहते हैं कि काफी स्त्रियों का स्वभाव ऐसा होता है कि वे अचानक ही कुछ भी काम कर बैठती हैं। बिना सोच-विचार के ही कुछ कार्य कर देना स्त्रियों के लिए आम बात हैं।


चाणक्य के अनुसार काफी स्त्रियां बात-बात पर नखरे करती हैं। दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने के लिए या अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए स्त्रियां तरह-तरह के नखरे दिखाती हैं।

कुछ महिलाएं अतिआत्मविश्वास के चलते मूखर्तापूर्ण कार्य कर देती हैं। ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आमतौर पर ज्यादातर महिलाएं धन की लोभी होती हैं। उन्हें धन और स्वर्ण के प्रति खासा लगाव रहता है। धन लालच में कुछ स्त्रियां सही-गलत का भेद भूल जाती हैं।





Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh