Menu
blogid : 4721 postid : 299

अम्बे मां की यह आरती पूरी करेगी हर मनोकामना (Ambe ji ki Aarti in Hindi )

Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
  • 190 Posts
  • 264 Comments

आजकल नवरात्र पर्व चल रहे हैं. इन दिनों हर व्यक्ति मां की पूजा अराधना में लगा रहता है. ऐसे में आप लोग भी जो घर पर रहते हैं इसलिए हम लेकर आएं हैं अम्बे जी की आरती हिन्दी में (Ambe ji ki Aarti in Hindi). आप भी आनंद लें मां की पावन आरती का.


जय अम्बे गौरी (Ambe ji ki Aarti in Hindi )

जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति ।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥

मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥


कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥


केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥

कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥


शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥


चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥

भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥

श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।
कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥


Tag: जय अम्बे गौरी,Ambe ji ki Aarti in Hindi , अम्बे आरती, दुर्गा आरती, Durga Aarti In Hindi, Durga Mata Mantra, Durga Maa Mantra in Hindi, श्री दुर्गा आरती, नवरात्रि पर्व, चैत्र नवरात्रि, नौ दुर्गा, दुर्गा पूजन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh