Menu
blogid : 4721 postid : 50

माता लक्ष्मी की आरती – Aarti Lakshmi mata ki

Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
  • 190 Posts
  • 264 Comments


laxmi_ganesha_smallआज देश भर में महानवमी की धूम है. पूरे नौ दिन तक चले इस पर्व में मां के नौ रुपों की पूजा अर्चना की गई. हिंदुओं के लिए नवरात्र का समय देवी मां की पूजा करने का सबसे उत्तम समय होता है. देश के हर कोने में, हर घर में पूजा अर्चना की जाती है और मां को अपने घर बुलाया जाता है. यह पर्व पूर्णत: स्त्री प्रधान है जो इस बात का संकेतक है कि आज महिलाओं की जो स्थिति है वह पहले नहीं थी. जिसे हम देवी का दर्जा देते हैं उसके मूर्त रुप को तो कई लोग इस संसार में आने से पहले ही मार देते हैं.

आप यह भी पढ़े: http://days.jagranjunction.com/2011/09/20/jivitputrika-vrat-jiutiya-indian-festival/


देवी मां का एक रुप लक्ष्मी जी का भी है जो भगवान विष्णु की अर्धांगनी हैं. मां लक्ष्मी का अवतरण धरती पर सागर मंथन के दौरान हुआ था. लक्ष्मी जी को सुख-सपंत्ति और धन वैभव की देवी माना जाता है. इनकी छाया के बिना इंसान की काया कभी भी चमक नहीं पाती. माता की कृपा हम सब पर बरसे इसलिए चलिए देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं.
Karwa Chauth 2012 : करवा चौथ की कथा


laxmi_smallआरती – जय लक्ष्मी माता Aarti Lakshmi Mata Ki


ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता

तुम को निस दिन सेवत, मैयाजी को निस दिन सेवत

हर विष्णु विधाता .

ॐ जय लक्ष्मी माता ..


उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता

ॐ मैया तुम ही जग माता .

सूर्य चन्द्र माँ ध्यावत, नारद ऋषि गाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ..


दुर्गा रूप निरन्जनि, सुख सम्पति दाता

ओ मैया सुख सम्पति दाता .

जो कोई तुम को ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ..


तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभ दाता

ओ मैया तुम ही शुभ दाता .

कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भव निधि की दाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ..



जिस घर तुम रहती तहँ सब सद्गुण आता

ओ मैया सब सद्गुण आता .

सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता

ॐ जय लक्ष्मी माता ..

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता

ओ मैया वस्त्र न कोई पाता .

खान पान का वैभव, सब तुम से आता

ॐ जय लक्ष्मी माता ..

शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता

ओ मैया क्षीरोदधि जाता .

रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ..


महा लक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता

ओ मैया जो कोई जन गाता .

उर आनंद समाता, पाप उतर जाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ..


Lakshmi  Poojan  – Aarti Lakhsmi Mata Ki


Om Jai Laxmi Mata, Maiya JaiLaxmi Mata,

Tumko nis din sevat, Hari, Vishnu Data

Om Jai Laxmi Mata


Uma Rama Brahmaani, Tum ho Jag Mata,

Maiya, Tum ho Jag Mata,

Surya ChanraMa dhyaavat, Naarad Rishi gaata.

Om Jai Laxmi Mata.


Durga Roop Niranjani, Sukh Sampati Data,

Maiya Sukh Sampati Data

Jo koyee tumko dhyaataa, Ridhee Sidhee dhan paataa

Om Jai Laxmi Mata.


Jis ghar mein tu rehtee, sab sukh guna aataa,

Maiya sab sukh guna aataa,

Taap paap mit jaataa, Man naheen ghabraataa.

Om Jai Laxmi Mata


Dhoop Deep phal meva, Ma sweekaar karo,

Maiya Ma sweekaar karo,

Gyaan prakaash karo Ma, Moha agyaan haro.

Om Jai Laxmi Mata.

Maha Laxmiji ki Aarti, jo gaavey

Maiya nis din jo gaavey,

Uraananda samata, paap uttar jata.

Om Jai Laxmi Mata.

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh